Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पन्ना में 17 साल की लड़की ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा हड़कंप

पन्ना : पन्ना जिले में एक 17 साल की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जहां स्थानीय तहसील मुख्यालय नगर के वार्ड नंबर 8 में सुबह 10:00 के लगभग नामदेव परिवार की कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा खुशी पिता राकेश मोती नामदेव उम्र 17 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में परिवार जन बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं घटना और मामले को जानकारी लगाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस की मानें तो छात्रा के आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आ पाया है। बरहहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस पूछ-ताछ में अभी तक कोई भी तथ्य सामने नहीं आये हैं। बता दें कि उक्त बालिका कक्षा 11वीं में पढ़ रही थी और उसने यह कदम क्यों उठाया अभी तक कोई जानकारी नहीं है, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.