Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पासपोर्ट के अब अपाइंटमेंट स्लाट 80 से बढ़कर हुए 90 पीसीसी के 15 स्लाट

ग्वालियर। महाराज बाड़ा स्थित डाकघर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का भले ही अभी शुभारंभ नहीं हो सका, लेकिन स्लाट संख्या बढ़ाई जाने लगी है। 5 अगस्त को डीजी लाकर से आधार कार्ड अपलोड करने का नियम लागू करने के साथ ही ग्वालियर में स्लाट संख्या 80 से बढ़ाकर 90 कर दी गई, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकें। स्लाट संख्या दस बढने से ग्वालियर-चंबल वासियों को राहत मिलेगी। जबकि पीसीसी (पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेटट) की स्लाट संख्या पहले ही 15 की जा चुकी है। इधर जो लोग डीजी लाकर से दस्तावेज आनलाइन अपलोड नहीं कर रहे है उन्हें अपाइंटमेंट पर दस्तावेज लेकर जाना पड़ेगा। पासपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि अभी यह नियम सख्ती से लागू नहीं किया गया है। लेकिन भविष्य में बिना डीजी लाकर के किसी भी आवेदन काे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पासपोर्ट सेवा केन्द्र के लिए डाकघर में लगेगा पार्टीशन

जल्द ही ग्वालियर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू किया जाना है। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो भी चुकी थीं। लेकिन स्थान को लेकर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ टल गया है। पासपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि पासपोर्ट सेवा केन्द्र के लिए अलग जगह चाहिए। जिससे वहां पर वेटिंग हाल से लेकर पूछताछ केन्द्र,वेरीफिकेशन केन्द्र,फोटो खींचने का स्थान आदि सबकुछ लग्जरी बनाया जा सके। अभी डाकघर में जिस स्थान पर पासपोर्ट केन्द्र चल रहा है वहां पर वेटिंग हाल बाहर बना दिया गया है। इसलिए जितनी जगह डाकघर ने दी है उसमें जगह बढ़ाने के साथ पार्टीशन लगाने की मांग की गई है। जिस पर डाकघर मंथन कर रहा है कि जो जगह पासपोर्ट अफसरों ने मांगी है वह किस तरह से उपलब्ध कराई जाए। जिससे पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू हो सके।

नए वेरिफिकेशन अधिकारी ने संभाला पद

डाकघर पासपोर्ट केन्द्र में नए वेरिफिकेशन अधिकारी रजक ने पदभार संभाल लिया है। लेकिन अभी तक एक ही पासपोर्ट अधिकारी बैठ रहा है। जबकि यहां पर स्टाफ बढ़ाया जाना है। दो पासपोर्ट अधिकारी और 5 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात होना है। लेकिन अभी दो कर्मचारी और एक वेरिफिकेशन अधिकारी ही काम कर रहा है। अफसरों का कहना है कि यह विस्तार पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू होने पर ही किया जाएगा।

स्लाट संख्या 80 से बढ़कर 90 कर दी गई है। जबकि पीसीसी की संख्या पहले से ही 15 है। डीजी लाकर से जो लोग दस्तावेज अपलोड नहीं कर रहे उन्हें दस्तावेज लेकर वेरिफिकेशन के लिए आना पड़ेगा। इधर पासपोर्ट सेवा केन्द्र बनाने के लिए जगह और मांगी है तथा पार्टीशन लगाने की शर्त रखी है। जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

रामकुमार गौर, डाकघर प्रभारी, महाराजबाड़ा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.