मांडू। होली के दिन रात को 11 बजे मांडू थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर में भीषण हादसा हो गया। अर्टिगा कार में सवार धार के युवकों का वाहन ज्ञानपुर पुलिया से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। अन्य चार युवकों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला गया।
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV
सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व
शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास
यह भी पढ़ें-
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक धार के रहने वाले हैं और होली के दिन महेश्वर भ्रमणकर मांडू होते हुए धार के लिए रवाना हुए थे। मांडू व नालछा के बीच ज्ञानपुर की पुलिया से उनका वाहन टकरा गया।
गांव के लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया। गाड़ी को काट कर और सब्बल से गाड़ी के पार्ट अलग करके शवों को बाहर निकाल गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मांडू थाना प्रभारी अभय नेम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 100 और स्वास्थ्य विभाग की 108 सेवा के माध्यम से युवकों को उपचार के लिए भेजा गया।
मृतक और घायल सभी धार के रहने वाले
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ज्ञानपुरा पुलिया पर आर्टिका गाड़ी के पुलिया टकराने से दो युवकों अंकित पिता सुरेश निवासी नानावटी धार, दीपू उर्फ दीपक सिंधी पिता किशन निवासी छत्रीपाल धार की मृत्यु हो गई। घायल 4 सभी निवासी धार हैं। घायल प्रमोद पिता प्रकाश, मेहुल पिता गोपाल , रवि पिता उमेश सेन, चैरी उर्फ अथर्व पिता सुरेंद्र अवस्थी हैं। चैरी उर्फ अथर्व, मेहुल इंदौर रेफर हुए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.