Breaking News in Hindi

प्रदेश के बेहतरीन छात्रावासों की रैंकिंग हुई जारी, सीहोर ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल। सीहोर जिले के छात्रावास छात्रों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसका कारण यह है कि इनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। यही नहीं, खेलों के प्रति भी यहां का प्रबंधन काफी सजग है। असल में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बालक व बालिका छात्रावासों में व्यवस्था से लेकर कार्यक्षमता व नामांकन के आधार पर रैंकिंग जारी की गई है। छात्रावासों के शैक्षिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पहली बार यह रैकिंग जारी की है।

रैकिंग में सीहोर जिला के छात्रावास प्रथम श्रेणी में हैं। वहीं, आलीराजपुर जिले के जोहट गांव का कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सर्वोत्तम श्रेणी में सबसे ऊपर है। इसके अलावा रायसेन, देवास, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर एवं धार जिले के छात्रावास प्रथम 10 शीर्ष जिलों में हैं। इन छात्रावासों में सुविधाओं को देखते हुए रैंकिंग की गई है।

पांच मानकों पर की गई है रैंकिंग

छात्रावासों के प्रदर्शन एवं कार्यक्षमता के मानकों पर रैंकिंग जारी की गई है। रैंकिंग में स्वीकृत छात्रावासों की कार्यक्षमता के लिए 20 अंक, स्वीकृत सीटों पर नामांकन के लिए 20 अंक, छात्रावासी बच्चों के राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) में प्रदर्शन के लिए 20 अंक, ओलंपियाड में प्रदर्शन के लिए 20 अंक एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस तरह कुल 100 अंकों में यह रैंकिंग तैयार की गई है।

ओवरआल प्रदर्शन करने वाले शीर्ष-पांच जिले

जिला

कार्यक्षमता

नामांकन

एनएमएमएस

ओलंपियाड में प्रदर्शन

वार्षिक परीक्षा परिणाम

कुल अंक

सीहोर 20 20 7.10 5.26 10.54 62.90
रायसेन 20 19.93 8.03 3.84 10.31 62.11
देवास 20 19.36 6.95 4.98 8.99 60.28
डिंडोरी 20 18.60 6.17 4.03 11.23 60.28
मंडला 20 19.21 5.82 3.33 11.52 59.88

जिले के सर्वोत्तम छात्रावासों की रैंकिंग

जिला छात्रावास का नाम कुल अंक

  • आलीराजपुर – कस्तूरबा गांधी विद्यालय छात्रावास (जोहट) -79.2
  • देवास – नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या छात्रावास (करनावद) -76.5
  • भोपाल – कस्तूरबा गांधी विद्यालय छात्रावास (फंदा) -75.5
  • धार – कस्तूरबा गांधी विद्यालय छात्रावास (मनावर) -75.1
  • देवास – नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास -74.0

छात्रावासों के बेहतर बनाने के लिए यह रैंकिंग जारी की गई है। छात्रावासों के प्रदर्शन एवं कार्यक्षमता के मानकों पर रैंकिंग जारी की गई है। जिन जिलों की रैंकिंग में प्रदर्शन खराब है, उनका निरीक्षण कर बेहतर करने के निर्देश दिए जाएंगे।

धनराजू एस, संचालक,राज्य शिक्षा केंद्र

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप