Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

प्रदेश में अव्वल नंबर पर है जेयू की सीएम हेल्पलाइन का आंकड़ा

ग्वालियर। प्रदेश का एक मात्र ए प्लसप्लस जीवाजी विश्वविद्यालय अब सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के मामले में अव्वल आ गया है । पूरे प्रदेश के कालेजो और विश्वविद्यालयों में दर्ज होने वाली शिकायतों में ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय की शिकायतों का आंकड़ा सबसे ज्यादा है । यानी जीवाजी विश्वविद्यालय में सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। लगातार बढ़ रहे आंकड़े से जीवाजी विश्वविद्यालय का प्रबंधन चिंता में है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेंद्र कुमार बघेल ने चिंता जताते हुए स्पष्ट किया है कि वर्तमान में विश्वविद्यालय सीएम हेल्पलाइन के आंकड़े को कम नहीं हो पा रहा है। यह आलम तब है जब कर्मचारी छुट्टी के दिनों में भी काम करते हैं। लगातार बढ़ रहा सीएम हेल्पलाइन का आंकड़ा कहीं ना कहीं विश्वविद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। डा राजेंद्र कुमार बघेल ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के अधिकारियों सहित कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द काम कर और कार्यप्रणाली में सुधार कर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के आंकड़े को कम करने का प्रयास किया जाए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीवाजी विश्वविद्यालय में रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी अपनी मार्कशीट और रिजल्ट से संबंधित कामों के लिए चक्कर काटते हैं या यूं कहें कि धक्के खाते हैं। वहीं जब यह विद्यार्थी चक्कर काट काट के थक जाते हैं तब अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं ।जीवाजी विश्वविद्यालय में शिकायत दर्ज कराने के लिए छात्र सहायता केंद्र से फॉर्म लेकर टोकन जमा करना होता है ।इस पर छात्रों का आरोप है कि टोकन जमा करने के बावजूद भी कोई वांछित कार्यवाही नहीं होती है या उसमें भी छात्रों को चक्कर काटने पड़ते हैं । जब छात्र इन सब समस्याओं से थक जाता है तब जाकर वह सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाता है। दर्ज शिकायतों में सबसे अधिक शिकायतें गोपनीय और परीक्षा विभाग की है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.