Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

फरीदाबाद : बारात में घुड़चढ़ी के दौरान हुई फायरिंग, पास में खड़ी लड़की के पैर में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार

फरीदाबाद : शहर की तिगांव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में देर रात बारात की घुड़चढ़ी में गोली चलने का मामला सामने आया है। दरअसल तिगांव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में देर रात बारात की घुड़चढ़ी में दबंगों ने मंदिर जा रही बारात को रुकवा कर उनके साथ पहले जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और उसके बाद अवैध हथियार से एक लड़की के पैर पर गोली मार दी। जैसे ही पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंचे तिगांव एसीपी राजेश लोहान ने तुरंत प्रवाह से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एसीपी राजेश लोहान का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वहीं घायल लड़की का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं घायल लड़की के पिता जगदीश का कहना है कि घुड़चढ़ी हो रही थी मंदिर के लिए जा रही थी बारात को देखने के लिए लड़की वहां खड़ी हुई थी। पहले आसमान में फायरिंग की गई और उसके बाद दूसरी गोली लड़की के पैर पर जा लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं जगदीश की मानें तो उन्होंने पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत दी और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.