Breaking News in Hindi

बड़ी झील पर चला पुनीत सागर अभियान, एनसीसी कैडेट्स संग महापौर मालती राय ने की साफ-सफाई

भोपाल। राजधानी में एनसीसी समूह मुख्यालय की ओर से पुनीत सागर अभियान का आयोजन शनिवार की सुबह सैर सपाटा के पास किया गया। इस दौरान बड़ा तालाब और आसपास के क्षेत्र में साफ- सफाई की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर मालती राय थीं। कार्यक्रम में एनसीसी के ब्रिगेडियर अजीत सिंह, यूनिट के अधिकारी- कर्मचारी और करीब 15 सौ एनसीसी कैडेट मौजूद रहे। महापौर मालती राय ने भी एनसीसी के अधिकारियों व केडेट्स के साथ झील संरक्षण के इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए साफ-सफाई की।

गौरतलब है कि जी 20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर एनसीसी ने राष्ट्रव्यापी पुनीत सागर अभियान शुरू किया है, जिसमें जल निकायों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए स्वाच्छता अभियान शामिल है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालय, कालेज और स्कूलों के 20 हजार एनसीसी कैडेट्स के साथ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत आठ और नौ सितंबर को वाकेथान का आयोजन शहर के विभिन्न हिस्सों में किया गया।

भोपाल में यह वाकेथान शनिवार को सैर- सपाटा में एकत्रित हुई और सभी ने मिलकर तालाब के पानी के साथ ही किनारों पर साफ- सफाई की। इस मौके पर एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल एके महाजन ने पुनीत सागर अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से एनसीसी द्वारा हमारे राष्ट्र के मानस में लाए जाने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?