Breaking News in Hindi

बदलने वाली है बिहार की तस्वीर! महागठबंधन में उथल-पुथल की अटकलों के बीच BJP ने आज 4 बजे बुलाई बैठक

बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन (Mahagathbandhan) में उथल-पुथल की अटकलों के बीच विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को सांसदों और राज्य विधानमंडल के सदस्यों की एक बैठक बुलाई है। भाजपा की बैठक आज शाम 4 बजे होगी। वहीं ये तमाम संकेत बता रहे हैं कि आरजेडी और जेडीयू के रास्ते अलग हो सकते हैं।

राजनीति में कोई भी दरवाजा बंद नहीं होता: सुशील मोदी
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी से उन अटकलों के बारे में पूछा गया कि क्या भाजपा जनता दल (यूनाइटेड) के साथ फिर से गठबंधन करने के लिए तैयार है, उन्होंने कहा, ‘‘हमारे स्तर पर ऐसी किसी बात पर चर्चा नहीं हुई है।” चौधरी ने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए शनिवार को बैठक बुलाई गई है। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश के राजग में लौटने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘राजनीति में कोई भी दरवाजा बंद नहीं होता…जरूरत पड़ने पर दरवाजा खोला जा सकता है।” इस बीच, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने शनिवार दोपहर दो बजे पूर्णिया में कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है।

हालांकि, शकील अहमद उन खबरों का खंडन किया कि यह बैठक राज्य में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर बुलाई गई है। खान ने कहा कि पार्टी के मौजूदा विधायकों के साथ राज्य के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से संबंधित तैयारियों पर चर्चा करने के लिए पूर्णिया में बैठक कर रहे हैं। राहुल की यह यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी और उसी दिन किशनगंज में पहली जनसभा की जाएगी। इसके बाद 30 और 31 जनवरी को क्रमशः पूर्णिया और कटिहार में दो और रैलियां होंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....