Breaking News in Hindi

बारात में बज रहे डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या…

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। आपको बता दें की घटना घूमा थाना क्षेत्र की है ,यहां पर शादी समारोह के दौरान चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घूमा के कमला गार्डन में शादी समारोह आयोजित हो रहा था। आपको बता दें कि अहिरवार समाज के शादी समारोह कार्यक्रम में कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे।

इस दौरान डांस को लेकर ही विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद दो नाबालिग लड़कों ने आकाश अहिरवार नाम के युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया और सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...