Breaking News in Hindi

बिजली चोरी के लिए फैलाए तारों में फंस कर युवक की मौत

सतना। बिजली की चोरी के लिए फैलाए गए तारों के करंट से युवक की मौत के मामले में सतना के रामपुर की अदालत ने गैर इरादतन हत्या के आरोपित को 10 वर्ष कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। रामपुर बघेलान के अपर सत्र न्यायाधीश जैनुल आब्दीन ने अभियुक्त विपिन राज शुक्ला पिता रमाशंकर शुक्ला निवासी ग्राम लिलहा थाना रामपुर बघेलान को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 304 के तहत दोषी करार दिया है। अदालत ने अभियुक्त को दस वर्ष के कठोर कारावास एवं एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में एडीपीओ मनीष पांडे ने अभियोजन की ओर से शासन का पक्ष रखा।

चोरी की बिजली से तीन एचपी का ट्यूबवेल चला रहा था

लोक अभियोजन अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 13 मार्च 2018 को ग्राम लिलहा में रोड के सामने एलटी लाइन के तार में आरोपित विपिन राज शुक्ला ने बिजली की चोरी के लिए तीन तार फंसाए थे। वह चोरी की बिजली से तीन एचपी का ट्यूबवेल चला रहा था। कटिये के तार कटीले बाउंड्री के बाड़ एवं लकड़ी के सपोर्ट पर फैले हुए थे। जिसके कारण सम्पूर्ण बाउंड्री में बिजली का करंट आ गया और बाउंड्री के कटीले तार को छूते ही राजेश शुक्ला की करंट लगने से मृत्यु हो गई। इस मामले में रामपुर बघेलान थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर विवेचना की और आरोपित को गिरफ्तार कर प्रकरण अदालत में प्रस्तुत किया। विचारण पूर्ण होने पर न्यायालय ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत गवाह और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी ठहराया और दस वर्ष के कठोर कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन