Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज की वार्मर मशीन में रखा 8 दिन का नवजात झुलसा, मचा हड़कंप

शहडोल: मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। जहां इलाज के लिए आया 08 दिन के बच्चा SNCU के वार्मर मशीन का टेंपरेचर ज्यादा होने की वजह से झुलस गया। नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला सामने आते ही मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में एक नवजात को SNCU वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां SNCU की लापरवाही के चलते वार्मर मशीन में रखा नवजात टेंपरेचर ज्यादा होने की वजह से झुलस गया। परिजनों ने बच्चे की हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं सोहागपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और नवजात को लेकर MLC कराने जिला अस्पताल पहुंची है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.