Breaking News in Hindi

बीजापुर: IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक युवक की मौत

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में आईईडी की चपेट में आने से गड़िया (18) नाम के युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पटेलपारा मुतवेंडी गांव का रहने वाला गड़िया 20 अप्रैल को मुतवेंडी गांव से तीन किलोमीटर दूर किसी काम से गया था कि तभी वह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के संपर्क में आ गया, जिससे विस्फोट हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नैमेड थाना क्षेत्र में आईईडी की चपेट में आने से एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली जंगल के रास्तों में आईईडी लगा देते हैं, जिसमें ग्रामीण भी हताहत होते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप