Breaking News in Hindi

बीजेपी के लिए ये सब खुल जा सिम सिम है….’ ASI के सर्वे पर पूर्व मंत्री PC शर्मा का बड़ा बयान

भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले के भोजशाला में ASI के सर्वे पर कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री PC शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। पीसी शर्मा ने कहा, कि BJP के पास इसके अलावा कोई मुद्दा नहीं है। पूर्व मंत्री ने भूखे पेट ना भजन होई गोपाला कहते हुए आगे कहा, कि बेरोजगारी, महंगाई से ध्यान बांटने की कोशिश की जा रही है।

लोकसभा चुनाव आ गए तो सर्वे हो रहा है फिर बंद हो जाएगा। विधानसभा चुनाव आएंगे तो फिर सर्वे शुरू हो जाएगा। इनके लिए तो ये सब खुल जा सिम सिम है। ये चुनाव के समय खुल जा सिम सिम कह देते हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 11 मार्च को धार की विवादित भोजशाला को लेकर बड़ा फैसला दिया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने भोजशाला का एएसआई सर्वे का आदेश दिया है।

दरअसल, धार जिले में स्थित भोजशाला पर हिंदू और मुस्लिम समाज मंदिर-मस्जिद होने का दावा करा रहा है। इसको लेकर 7 अप्रैल 2003 को एएसआई ने एक अहम व्यवस्था बनाई थी। इसके तहत हिंदू समुदाय भोजशाला परिसर में मंगलवार को पूजा करेंगे और मुस्लिम समुदाय शुक्रवार को परिसर में नमाज अदा करेंगे। यह व्यवस्था तब से चली आ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...