Breaking News in Hindi

बुध का तुला राशि में गोचर 19 अक्टूबर को, मीन राशि वाले जरूर करें ये उपाय

इंदौर। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक ग्रह माना गया है। बुध ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो मेष से लेकर मीन राशि पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव अवश्य होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, बुध ग्रह का गोचर 19 अक्टूबर, 2023 को 01:06 मिनट पर होने जा रहा है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के अनुसार मीन राशि वालों पर इसका शुभ प्रभाव हो सकता है।

बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव

मीन राशि के जातकों के लिए बुध चौथे और सातवें भाव का स्वामी है और तुला राशि में बुध के गोचर के दौरान मीन राशि वालों के आठवें घर में स्थित हो जाएगा। बुध का तुला राशि में गोचर अवधि के दौरान तनाव और दबाव के चलते जीवन से सुख सुविधाओं में कमी का कारण बन सकता है। रिश्तों में तनाव हो सकता है। परिवार में फिजूल की बातों पर विवाद हो सकता है।

नौकरी में गलतियां न करें

करियर के लिहाज के बुध का तुला राशि में गोचर मीन राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। इस अवधि में नौकरी के संबंध में ढेर सारी योजनाएं बनाने की आवश्यकता पड़ेगी। काम का दबाव बढ़ सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

धन हानि की प्रबल आशंका

आर्थिक मोर्चे पर मीन राशि वालों को घाटा हो सकता है। बुध का तुला राशि में गोचर मीन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति निर्मित कर सकता है। धन हानि होने की भी प्रबल आशंका बन रही है। बुध का तुला राशि में गोचर मीन राशि वालों के वैवाहित जीवन में तनाव ला सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मीन राशि वालों को बुध देव को प्रसन्न करने के लिए रोज 21 बार ॐ गुरवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?