Breaking News in Hindi

बेगूसराय: बॉयफ्रेंड बिट्टू की मंगनी होने से तिलमिला गया था सुमित? बोटी-बोटी कर काट डाला

बेगूसराय में कोचिंग टीचर बिट्टू कुमार हत्याकांड में पुलिस ने युवक के बेस्ट फ्रेंड सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव वालों ने दोनों के समलैंगिक रिश्ते की बात कही है. दोनों के बीच करीब 3 साल से पारिवारिक और गहरी दोस्ती. पुलिस को सुमित के भाई के घर से बिट्टू के कपड़े, खून के धब्बे और धारदार हथियार मिला है. वहीं अब तक की जांच में भी इस बात की पुष्टि हो गई है कि सुमित ने ही अपने दोस्त की हत्या की है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिट्टू के शव का अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा घाट पर 23 अक्टूबर को कर दिया गया. बिट्टू को उसके छोटे भाई ने मुखाग्नि दी. पुलिस ने बताया किबिट्टूके शव की पहचान न हो इस वजह से सुमित ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकरबिट्टूके शव के कई टुकड़े कर इधर-उधर फेंक दिया.

दोनों के बीच था समलैंगिक रिश्ता

पुलिस ने बताया कि गांव वालों का आरोप है कि सुमित और बिट्टू के बीच समलैंगिक संबंध थे. सुमित का चाल चलन और आवाज भी लड़कियों की तरह है. बिट्टू के घरवाले उसकी शादी की चर्चा कर रहे थे. इस बात का सुमित ने विरोध किया, लेकिन बिट्टू ने सुमित की ये बात नहीं सुनी, इस वजह से उसने उसे मार डाला. हालांकि बिट्टू के घरवालों ने उसकी शादी की बात से इनकार किया है.

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शव

बिट्टू कुमार शनिवार (19 अक्टूबर ) सुबह अपने घर से कोचिंग पढ़ाने के लिए निकला था, लेकिन शाम जब वो घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को उसकी चिंता होने लगी. ऐसे में जब उसे फोन पर संपर्क किया गया तो उसका फोन बंद बता रहा था. इसके बाद घरवालों ने पुलिस में बिट्टू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस को सोमवार (21 अक्टूबर ) की शाम को चकिया थर्मल हॉल्ट के पास पानी से भरे गड्ढे में बिट्टू का धड़ मिला था. वहीं मंगलवार (22 अक्टूबर )को उसकी बॉडी के टुकड़े मिले. पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....