Breaking News in Hindi

भाजपा ने 28 नए चेहरे उतारे, तीन वर्तमान विधायकों के टिकट काटे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सबको चौंका दिया।

28 नए चेहरे मैदान में उतारे

केंद्रीय मंत्री और सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाने के निर्णय के साथ 28 नए चेहरे मैदान में उतारे हैं। तीन वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इसके पहले पार्टी 39 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

इनका कट गया टिकट

भाजपा ने नरसिंहपुर सीट से वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल, मैहर से नारायण त्रिपाठी और सीधी से केदार नाथ शुक्ल का टिकट काट दिया है।

त्रिपाठी कर चुके हैं ऐसा एलान

नारायण त्रिपाठी अपनी अलग पार्टी विंध्य विकास पार्टी गठित कर 30 प्रत्याशी उतारने का एलान कर चुके हैं। जबकि, केदार नाथ शुक्ल के समर्थक द्वारा एक आदिवासी के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आने पर पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा था। वहीं, जालम सिंह पटेल के भाई केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

इन सीटों पर नए चेहरों को अवसर

पार्टी ने नरसिंहपुर, गाडरवारा, जुन्नारदेव, सीधी, सिहावल, जबलपुर पश्चिम, डिंडोरी, निवास, कटंगी, सतना, मैहर, देवरी, राघौगढ़, करैरा, दिमनी, लहार, भितरवार, सेवढ़ा, छिंदवाड़ा, परासिया, घोड़ाडोंगरी, उदयपुरा, आगर, भीकनगांव, पानसेमल, इंदौर एक, नागदा खाचरोद और सैलाना विधानसभा क्षेत्र में नए चेहरे दिए हैं। जबकि, पहली सूची में हारे गए 23 प्रत्याशी बदले गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...