Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘अच्छा भला हमारे लड़के मैच जीत जाते, पनौती ने हरवा दिया’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष

राजस्थान के जालोर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार का जिम्मेदार पीएम मोदी को ठहराया। उन्होंने  चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा।  राहुल ने कहा, अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया।

बता दें कि राहुल गांधी  चुनाव प्रचार के लिए एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र कर निशाना साधा।  इसी दौरान जनसभा में कुछ लोग पनौती पनौती चिल्लाने लगे। इस पर राहुल ने कहा, अच्छा भला वहां हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया, टीवी वाले ये नहीं कहेंगे, लेकिन जनता जानती है।

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष ने भी वर्ल्ड कप में भारत की हार का जिम्मेदार पीएम मोदी को ठहराया।  उन्होंने कहा, मोदी को देखकर खिलाड़ी तनाव में आ गए. मोदी को मैच में नहीं जाना चाहिए था। मोदी के वजह से हम हार गए. क्योंकि खिलाड़ी दबाव में आ गए थे. वही हार का कारण था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.