Breaking News in Hindi

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग बंद करने की तैयारी का दावा, सरकार का इंकार

भोपाल। गैस पीड़ित संगठन भोपाल ग्रुप फार इंफारमेशन एंड एक्शन की संयोजक रचना ढींगरा ने दावा किया है कि राज्य सरकार भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग को बंद करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें हाल ही में एक गोपनीय दस्तावेज मिला है, जिसमें विभाग को बंद करने की योजना बताई गई है।

अस्पतालों और औषधालयों को लेकर प्रस्ताव

राज्य मंत्रिमंडल की अगली बैठक में चर्चा किए जाने वाली इस योजना में गैस राहत विभाग द्वारा संचालित पांच अस्पतालों और नौ औषधालयों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभागों को सौंपने का प्रस्ताव है। ढींगरा ने कहा, यह कुतर्क किया जा रहा है, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन आने पर इन अस्पतालों में भोपाल गैस पीड़ितों की उपचार सुविधा में सुधार होगा। हालांकि, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस तरह का कोई प्रस्ताव कभी नहीं रहा।

केमिकल कंपनी यूएसए के प्रतिनिधि जिला अदालत में पेश

भोपाल में यूनियन कार्बाइड हादसे के 40 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में पत्रकारों से बातचीत में रचना ढींगरा ने यह दावा किया। गैस पीड़ित संगठनों ने कहा कि विभाग बंद करने का प्रस्ताव बहुत ही निंदनीय है। संगठनों ने इस बात पर खुशी जताई कि 40 साल पूरा होने के ठीक पहले हम द डाव केमिकल कंपनी, यूएसए के प्रतिनिधि को भोपाल जिला अदालत में पेश करने में सफल रहे हैं। यूनियन कार्बाइड की मालिक होने की वजह से पहली बार यह कंपनी आपराधिक प्रकरण में हाज़िर हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....