Breaking News in Hindi

मकान में धमाका… 14 घंटे मलबे में दबी रहीं मां-बेटी, दोनों की लाश मिली; मुरैना हादसे की कहानी

मध्य प्रदेश में मुरैना की पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद दो महिलाओं के शव मिले हैं. यह दोनों महिलाएं मां-बेटी हैं. इन दोनों का शव करीब 14 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रविवार की सुबह बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के बाद मलबा हटाने का काम तेज कर दिया है. पुलिस के मुताबिक मृत महिलाओं की पहचान इस मकान में रहने जमील खान की पत्नी अंजू बेगम और बेटी साहिबा के रूप में हुई है.

जमीन खान का परिवार इस मकान में किराए पर रहता था. पुलिस के मुताबिक यह मकान गजराज सिंह राठौर का है. हादसा मकान में बने पटाखे के गोदाम में शनिवार दोपहर बाद हुआ.यह धमाका इतना तेज था कि जमील खान का मकान तो ध्वस्त हुआ ही, आसपास के कई मकानों में भी दरारें आ गई हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने आपदा राहत दल के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था.करीब 14 घंटे तक लगातार चले ऑपरेशन के बाद राहत टीमों ने रविवार की सुबह मां-बेटी के शव बरामद किया.

विस्फोट की चपेट में आए 5 मकान

पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त जमील खान की पत्नी अंजू बेगम और बेटी साहिबा घर में मौजूद थीं. इस धमाके में गजराज सिंह राठौर के दोनों मकान के अलावा शिव सिंह राठौर, धर्मेंद्र गुर्जर सहित पांच मकान इस विस्फोट की चपेट में आ गए. इस हादसे के बाद इलाके में दहशत की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर सिलेंडर, बैटरी और जली हुई हालत में डीफ फ्रीजर मिला है.

कई इलाकों में बन गए हैं पटाखों के गोदाम

आशंका है कि सिलेंडर में लीकेज की वजह से यह धमाका हुआ है. हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में साफ तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है. बता दें कि दिवाली का त्योहार करीब आते ही जगह जगह पर पटाखे बनाने का काम शुरू हो गया है. कई जगह यहां तक कि आवासीय इलाकों में भी अवैध रूप से पटाखों के गोदाम बनाए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...