Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश का कौन होगा मुख्यमंत्री? सस्पेंस बरकरार, ये नेता रेस में शामिल…

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है। मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का फैसला भी रविवार को होगा। इससे पहले तीन नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायकों की बैठक होगी। उसके बाद मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह साफ हो जाएगा। भाजपा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के .लक्ष्मण के साथ राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के नाम तय किए हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक 10 दिसंबर को बुलाई गई है पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में यह बैठक होगी। इसी के साथ 10 दिसंबर को सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा की मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर दिल्ली में भी लगातार मंथन चल रहा है। विधायक दल की बैठक में ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे पर सहमति बनेगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 19 साल से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के पद पर हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर नहीं लड़ा है। यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा गया और भाजपा को प्रचंड जीत मिली अब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

यह नेता हैं सीएम की रेस में शामिल

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सीएम के चेहरे को लेकर भाजपा ओबीसी पर दांव खेल सकती है और प्रहलाद पटेल भी ओबीसी से ही आते हैं। इसी के साथ नरेंद्र सिंह तोमर के इस्तीफा के बाद उनका नाम भी इस रेस में शामिल है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय के साथ मध्य प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और राकेश सिंह भी सीएम की रेस में शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....