Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज करेंगे कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस

भोपाल। केंद्र और राज्य की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस बैठक में यात्रा की तैयारी की जानकारी ली जाएगी, साथ ही कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर भी बात होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर राज्य स्तरीय निगरानी समिति मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित की जा चुकी है। सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियां के बारे में बता दिया गया है।

बैठक में इसकी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री बैठक करेंगे। इसमें सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...