Breaking News in Hindi

मध्य प्रदेश में भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, योजनाओं के लाभार्थियों से करेगी संपर्क

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति पर काम कर रही है। हाल ही में प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक में विधानसभावार अलग-अलग वर्ग को साधने के लिए जिम्मेदारी तय की गई है।

पार्टी अब डबल इंजन की सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से जनता से संपर्क बनाने का प्रयास कर रही है। इसी दिशा में भाजपा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क साधेगी और भाजपा की विचारधारा के साथ पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगी। जल्द ही भाजपा विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी तय करेगी।

मोर्चा, प्रकोष्ठ सहित बूथ प्रभारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा अपनी डबल इंजन की सरकार में संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क बढ़ाने के लिए मोर्चा प्रकोष्ठ और बूथ प्रभारियों की जिम्मेदारी तय करेगी। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, संबल सहित अन्य योजनाओं में करोड़ों हितग्राही लाभान्वित हुए हैं।

इन सभी को पार्टी ने सूचीबद्ध किया है और सभी अनुषांगिक संगठनों को दायित्व सौंपा गया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले लाभार्थियों से संवाद और संपर्क करें। पार्टी का फोकस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करने पर है। इसके लिए सभी वर्गों को साधने के जतन किए जा रहे हैं। युवा मोर्चा को लक्ष्य दिया गया है कि वह केंद्र सरकार की विभिन्न स्वरोजगार वाली योजनाओं का लाभ जिन्हें मिला है, उनसे संपर्क करें।

डिजिटल संपर्क के लिए इंटरनेट मीडिया टीम तैयार

लाभार्थियों से डिजिटली संपर्क भी किया जाएगा। इसके लिए इंटरनेट मीडिया टीम तैयार की गई है। पार्टी के सातों मोर्चा अपने -अपने वर्ग विशेष से डिजिटल संपर्क करेंगे और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे। इसके अलावा एसएमएस और वाट्सएप पर संदेश भेजकर उन्हें भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराया जा रहा है। पार्टी और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में इंटरनेट मीडिया टीम की जिम्मेदारी तय की गई है।

वे योजनाएं जिनके लाभार्थियों से संपर्क बढ़ा रही भाजपा

प्रधानमंत्री आवास योजना – 44 लाख लाभार्थी

किसान सम्मान निधि के लाभार्थी – 80 लाख किसान

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना – 11.19 लाख किसान

उज्ज्वला – 82 लाख लाभार्थी

प्रधानमंत्री जनधन योजना – 44 लाख लाभार्थी माताएं

आयुष्मान कार्ड – 3.62 करोड़, 30 लाख को मुफ्त उपचार

प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना – 44 लाख हितग्राही

गरीब कल्याण योजना में मुफ्त राशन – पांच करोड़ लाभार्थी

संबल योजना – पांच लाख 25 हजार लाभार्थी

पीएम स्वनिधि योजना – 11 लाख व्यापारी लाभार्थी

वन अधिकार कानून – तीन लाख जनजातीय लाभार्थियों को वन अधिकार पट्टा

जनता से निरंतर संवाद और संपर्क भाजपा संगठन की कार्यपद्धति है। हितग्राही भाजपा की प्रचंड विजय का आधार हैं। हमने सिर्फ वादे नहीं किए, जनता के जीवन में बदलाव भी लाया है और वादों को जमीन पर उतारा है। – आशीष अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी, मप्र भाजपा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास