Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे!

मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म 25 मई को रिलीज हो रही है. फिल्म का नाम है ‘भैया जी’. इसका ट्रेलर आ गया है. इसमें मनोज बाजपेयी एकदम भौकाली लग रहे हैं. इस फिल्म को किसी टिपिकल साउथ की पिक्चर के जैसे ट्रीट किया गया है. कम से कम ट्रेलर देखकर ऐसा ही लगता है. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, आगे के तमाम शब्दों में यही समझेंगे.

# फिल्म को MB100 कहकर प्रचारित किया गया था. ऐसा साउथ में ही होता है. वहां किसी भी एक्टर की फिल्म को उसके नाम और वो जितनी फिल्म कर चुका होता है, उसका नंबर जोड़कर एक टेन्टेटिव टाइटल दिया जाता है. ऐसा ही फिल्म में भी हुआ. साथ ही साउथ की तर्ज पर मनोज बाजपेयी को देसी सुपरस्टार का तमगा दिया गया है.

# ट्रेलर शुरू होते ही एक शख्स ‘भैया जी’ के किरदार को एकदम साउथ फिल्मों के स्टाइल में इन्ट्रोड्यूज करता है. इसके बहुत सारे मीम में बनते हैं. यदि आपने हाल फिलहाल में ‘सलार’ देखी हो तो टीनू आनंद इसमें प्रभास को ठीक वैसे ही इन्ट्रोड्यूज करते हैं, जैसा मनोज बाजपेयी को इस फिल्म में किया जा रहा है.

# फिल्म की कहानी ट्रेलर से जितनी पता चलती है, वो है दो रसूखदार लोगों की. इसमें से एक हैं भैया जी, जिनसे सब खौफ खाते हैं. उनके भाई की हत्या कर दी गई है. इसलिए अब निवेदन नहीं, नरसंहार की बारी है. ट्रेलर में इसकी झलक दिखती भी है. मनोज बाजपेयी के अलावा फिल्म में सुविन्दर विकी भी हैं. उनको पिछले साल आई वेब सीरीज ‘कोहरा’ में देखा गया था. इस शो में उन्हें खूब सराहना मिली थी.

# ट्रेलर में मनोज बाजपेयी साउथ हीरोज की तरह स्लोमो एक्शन करते नज़र आ रहे हैं. कमाल ये है कि इसमें वो जंच भी रहे हैं. इसे देखकर लगता है कि ये बंदा कुछ भी कर सकता है. फिल्म में एक्शन के लिए किसी तरह के बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया गया है. सारे एक्शन खुद मनोज बाजपेयी ने ही किए हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि इस वजह से उनके शरीर में कई जगह पर चोट आई.

फिल्म का निर्देशन मनोज की पिछली मूवी ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने किया है. इन्होंने ने ही TVF की सीरीज Aspirants को भी डायरेक्ट किया था. उन्होंने ‘भैया जी’ में साउथ फिल्मों की ऐसी नकल की है कि साउथ वाले भी शर्मा जाएं. एक बार को साउथ की दूसरी फिल्में ‘भैया जी’ की कॉपी लगने लगेंगी. मनोज ने ऐसी घोर कमर्शियल फिल्म में बतौर लीड पहली बार हाथ आजमाया है. उनका स्क्रीन प्रेजेंस अच्छा भी लग रहा है. अब देखते हैं फिल्म में वो क्या कमाल करते हैं!

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.