Breaking News in Hindi

महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो रहें सावधान, कहीं आप भी न हो जाएं जेबकतरों का शिकार

उज्जैन। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई, वहीं 16 लोगों ने अपने मोबाइल व पर्स चोरी होने की शिकायत महाकाल पुलिस को की है। बाहर से आई चोरों की गैंग ने वारदातों को अंजाम दिया है। कई लोगों को पुलिस ने आवेदन लिए बगैर ही रवाना भी कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सीमा पत्नी भेरूलाल शर्मा निवासी बहादुरगंज महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन चोरी हो गई। मंदिर से निकलने के दौरान उसे चेन नजर नहीं आई। सीमा ने महाकाल पुलिस को शिकायत की है।
इसी प्रकार मेहूल पटेल निवासी गोधरा गुजरात अपने सात दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आया था। मंदिर के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया। इसके अलावा 16 अन्य लोगों ने भी पुलिस को मोबाइल व पर्स चोरी होने के आवेदन दिए हैं।

जेबकटी व चोरी की वारदात करने की शंका में महाकाल पुलिस ने पांच महिलाओं व दो पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपित भोपाल व महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। आशंका है कि इनके साथ और भी लोग थे।

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर छह पर सो रहे अरुण पंवार निवासी अमरावती महाराष्ट्र की जेब से अज्ञात व्यक्ति ने आठ हजार रुपये चोरी कर लिए। अरुण ने जीआरपी का बताया कि वह 15 स्वजन के साथ उज्जैन आया था। सुबह करीब चार बजे ट्रेन उज्जैन पहुंची थी। इस कारण सभी प्लेटफार्म पर ही सो गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन