Breaking News in Hindi

महाराष्ट्र: कबाड़ की दुकान में जोरदार ब्लास्ट, 10 साल के बच्चे समेत तीन लोग घायल, खाली कराई गई इमारत

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंब्रा इलाके में शनिवार सुबह एक कबाड़ की दुकान में एक सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में 10 वर्षीय एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, चार मंजिला आवासीय इमारत ‘मुधाल पार्क’ में भूतल पर स्थित दुकान में सुबह छह बजे हुई घटना के बाद वहां रह रहे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी के मुताबिक, जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के अध्यक्ष यासीन तड़वी ने बताया, ”चांद नगर इलाके में स्थित इमारत के भूतल पर एक कबाड़ की दुकान में करीब छह बजे विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास की इमारतों के साथ-साथ कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।” उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद इमारत को खाली करा लिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, इमारत में करीब 160 लोग रहते हैं, जिनमें से कई विस्फोट के बाद भाग निकले और 70 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर इमारत को सील कर दिया गया। तड़वी ने बताया, ‘‘यह पाया गया कि कबाड़ी की दुकान में एक वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर रखा हुआ था। हालांकि सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, क्योंकि वह अब भी जस का तस रखा है, ऐसा संदेह है कि विस्फोट गैस के रिसाव के कारण हुआ था। लेकिन सटीक कारण अभी भी ज्ञात नहीं है और इसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।”

उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण कबाड़ी की दुकान की एक दीवार ढह गई और पड़ोस की दो दुकानों को नुकसान पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि पास में खड़ी एक कार और एक रिक्शा को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद इमारत में दरारें आ गई हैं और यह खतरनाक स्थिति में है। अधिकारी ने बताया कि घटना में इमारत में रहने वाले तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं, जिनकी पहचान अजहर शेख (40), अरशु सैयद (10) और जीनत मुलानी (50) के रूप में हुई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप