Breaking News in Hindi

महिला ने साथ रहने का दबाव बनाया, प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट

आलीराजपुर। कट्ठीवाड़ा पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दरअसल महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर उसने प्रेमिका के साथ पहले मारपीट की तथा बाद में ओढ़नी से गला दबाकर मार दिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया, गत 27 मई को कट्ठीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम राठौड़ी बांद्रा वांदरिया में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज किया गया था।

जांच में पुलिस को पता चला कि मृतका की सरदार पिता शंकर परमार उम्र 38 साल निवासी ग्राम राठौड़ी के साथ बातचीत चल रही थी। संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की तो सामने आया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। मृतका आरोपित के साथ रहना चाहती थी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपित ने महिला के साथ मारपीट की, इसके बाद ओढ़नी से गला दबाकर कर दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सरदार सोलंकी, उप निरीक्षक शिवा तोमर, सहायक उप निरीक्ष्ज्ञक मधुराज कुशवाहा, डिंपल अमलियार सहित टीम की भूमिका रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...