Breaking News in Hindi

‘मां खाना निकालो.. मैं आता हूं’, कहकर 9वीं क्लास के छात्र ने की आत्महत्या, मां बोली- सबकुछ तो ठीक था…

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 9वीं कक्षा का छात्र फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी मुताबिक बताया जा रहा है कि डेली कॉलेज में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र रात को अपनी मां को खाना निकालने बोलकर अपने कमरे में गया और आधे घंटे तक बाहर नहीं आया। जिसके बाद मां जब उसके कमरे में गई तो अपने बेटे को फांसी में लटका देख हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, यह मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक छात्र ने अपने ही घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शहर के प्रतिष्ठित डेली कालेज स्कूल में पढ़ाई करता था। तो वहीं मृतक छात्र शहडोल राजशाही परिवार से ताल्लुक रखता था। उनके पिता इस क्षेत्र के बड़े ज़मीदार है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शहर के नामी डेली कॉलेज में कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहे 14 वर्षीय छात्र फतेहबहादुर सिंह ने अपने ही घर आरआर टावर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजन के मुताबिक उसको पढ़ाई का तनाव था यह बात फिलहाल में सामने आई है। मृतक अपनी मां के साथ इन्दौर में रहता था तो पिता अपने पुश्तेनी घर शहडोल किसी काम से गए थे। फिलहाल में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की मर्ग जांच शुरू की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...