Breaking News in Hindi

मासूम बेटी को श्वान ने नोंचा जनसुनवाई में मां ने कलेक्टर से मांगी मदद

भोपाल। सात साल की मासूम आयशा को बेसहारा श्वान ने नोंच लिया। बच्ची को लहुलुहान हालत में मां अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्ची को हर दिन इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। जहां बच्ची की हालत स्थिर है। पीड़ित बच्ची की मां दीबा खान मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह की जनसुनवाई में पहुंची, जहां उन्होंने आर्थिक मदद की गुहार लगाई। कलेक्टर ने मामले की जांच सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी को सौंपी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे 150 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने अति गंभीर बीमारी के चलते अलग-अलग 14 प्रकरणों में रेडक्रास मद से एक लाख 40 हजार की आर्थिक सहायता की है।

जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने बताया कि चार अगस्त को टोल वाली मस्जिद के पास बुधवारा में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी बेसहारा श्वान ने उसके हाथ, पैर सहित अन्य जगहों पर काट लिया। घायल बच्ची को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्ची की मां ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से बच्ची का उपचार कराने में दिक्कत आ रही है। इधर विदिशा रोड स्थित ग्राम अमोनी निवासी संजय मेहरा ने कलेक्टर को बताया कि उसका छोटा भाई दिलीप जन्म से ही मानसिक रूप से विकलांग है। उसे घर पर रस्सी से बांधकर रखना पड़ता है।उपचार के लिए उसके आधार की जरूरत है। ऐसे में घर पर ही मशीनें भेजकर उसका आधार बनवाया जाए। कलेक्टर ने इस मामले में विक्षिप्त को केंद्र तक लाने की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...