Breaking News in Hindi

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले बॉलर बने। ईशान किशन का विकेट लेने ही उन्होंने यह कारनामा किया। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज लसित मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा। मिचेल ने 19 मैच में 50 विकेट लिए है। मलिंगा ने 25 मैचों में 50 विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने मलिंगा को न मैचों बल्कि गेंदों के लिहाज से भी पीछे कर दिया। मिचेल स्टार्क ने 941 बॉल में यह कमाल किया। वहीं, लसित को 1187 गेंदें फेंकनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने 1540 बॉल में 50 विकेट लिए थे।

वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड ग्लेन मैकग्रा के नाम है। उन्होंने 71 विकेट लिए है। उनका रिकॉर्ड अब तक कोई तोड़ नहीं पाया है। ग्लेन के बाद दूसरे स्थान पर मुथैया मुरलीधरन है। मुरलीधरन ने 40 मैचों में 68 विकेट लिए हैं। इस सूची में श्रीलंका लसिथ मलिंगा भी शामिल हैं। उन्होंने 29 मुकाबलों में 56 विकेट लिए। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम चौथे स्थान पर हैं। अकरम ने 38 मैचों में 55 विकेट लिए। मिशेल ने 50 विकेट के साथ 5वें स्थान पर आ गए हैं। इस वर्ल्ड कप में मलिंगा और अकरम का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

जहीर खान

जहीर खान विश्व कप में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर है। जहीर ने 23 मैचों में 44 विकेट लिए।

जवागल श्रीनाथ

पूर्व गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने विश्व कप के 34 मैच खेले हैं। उन्होंने 44 विकेट लिए हैं। श्रीनाथ ने वर्ल्ड कप में 21 ओवर मेडन फेंके हैं।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने विश्व कप 11 मैचों में 31 विकेट लिए हैं। शमी ने एक बार 5 विकेट और तीन बार 4 विकेट लेने का कमाल किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...