Breaking News in Hindi

मिनी ट्रक से हुई यात्री बस की टक्कर, पलटने से 13 लोग हुए घायल

सागर । सागर-बंडा मार्ग पर भाजपा के प्रचार वाहन से यात्री बस की टकर हो गई। हादसे के बाद बस पलट गई, इससे बस में सवार 13 यात्रियों को चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह खुशबू ट्रेवल्स की बस विनायक से बंडा होते हुए सागर आ रही थी। इसी दौरान साईं की रसोई होटल के पास यह बस भाजपा के प्रचार वाहन से टकरा गई और अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में करीब तीन दर्जन यात्री सवार थे। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल रवाना किया, जहां बीएमसी और कुछ को जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया है। घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। कुछ यात्रियों को जिला अस्पताल में भी भर्ती कराया है।

ये लोग घायलों में शामिल

घायलों में 8 महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं, इनमें धन्नो बाई पति नन्नू चौधरी (60) निवासी जैसीनगर, शशि पति ब्रह्मा प्रजापति (45) निवासी हिन्नौद थाना जैसीनगर, वंदना पति मुलु पटेल बंडा, सहोद्रा पति दामोदर अहिरवार, चांदनी पिता दामोदर (12) निवासी रोड़ा, रजनी पति भागीरथी आदिवासी (35) गढ़ाकोटा, सुशीला पति होती लाल रैकवार (30) जैसीनगर, कमलेश पिता गन्नू पटेल (52) बंडा, मदन पिता घासीराम पटेल (31) निवासी कुमेरिया, भागीरथ पिता हरिसिंह सौर (36), गढ़ाकोटा, अयोध्या पति विमल लोधी (31) निवासी पड़री, आकाश पिता विमल लोधी पड़रई शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...