Breaking News in Hindi

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल -नागपुर ट्रेन को पांच अक्‍टूबर को दिखाएंगे हरी झंडी

शहडोल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल यानी 5 अक्टूबर को सुबह 10:15 पर शहडोल नागपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। रेलवे स्टेशन परिसर में साफ सफाई और रंग रोगन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

प्लेटफार्म नंबर 3 से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं वहां पर भी ट्रैक को चमकाया जा रहा है। इसी के अलावा आरपीएफ दफ्तर के ठीक बाहर मुख्यमंत्री की सभा के लिए मंच तैयार किया जा रहा है ,हालांकि यह मंच बहुत छोटा है लेकिन इस मंच को विधिवत रूप से तैयार करने में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं ।

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट से लेकर आरपीएफ कार्यालय तक पंडाल तैयार

तकरीबन 10 हजार लोगों को बैठाने की व्यवस्था की जा रही है। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट से लेकर आरपीएफ कार्यालय तक पंडाल तैयार किया जा रहा है। सुबह से ही यहां पर एसडीएम प्रगति वर्मा अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जुटी हुई हैं।

शहडोल नागपुर ट्रेन नंबर 11202 प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना की जाएगी

हम आपको बता दें कि शहडोल नागपुर ट्रेन नंबर 11202 प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना की जाएगी और यह ट्रेन 6 घंटे पहले शहडोल पहुंचेगी । ट्रेन की जो समय सारणी है वह पहले की ही तरह रहेगी। बताया जा रहा है कि अभी यह ट्रेन बिलासपुर सेक्शन में खड़ी है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक शहडोल नागपुर ट्रेन में 20 कोच रहेंगे इसमें दो जनरल डिब्बे , 11 स्लीपर , तीन एसी, दो एसएलआर शामिल होंगे।

डीआरएम ने जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए

उल्लेखनीय की इस ट्रेन को लेकर एक दिन पहले यानी मंगलवार को डीआरएम ने भी रेलवे स्टेशन पर आकर यहां का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। फिलहाल पूरा प्रशासन चौकन्ना है और एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस कार्यक्रम को लेकर जुटा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...