Breaking News in Hindi

मुरैना के रामपुर क्षेत्र में सड़क मार्ग पर घूम रहा तेंदुआ, वीडियो आया सामने..

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आने वाले रामपुर घाटी क्षेत्र में तेंदुआ घूम रहा है। इसका वीडियो भी वाहन चालकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। शुक्रवार की शाम को 7 बजे सबलगढ़ से रामपुर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को तेंदुआ सड़क पर दिखाई दिया और तेंदुए ने वाहन चालकों पर हमला भी किया है। गाड़ी में बैठे रामपुर के कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

रामपुर घाटी क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक टीम गठित कर रामपुर घाटी क्षेत्र में जल्द भेजी जाएगी। वीडियो सामने आया है जिसमें तेंदुआ दिखाई दे रहा है। जल्द टीम को रामपुर भेजा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप