Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘मैं हूं ना’ में साथ क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान और ऋतिक रोशन? 20 साल बाद फराह खान ने बताई सच्चाई

‘मैं हूं ना’ को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं. फराह खान ने सक्सेसफुल कोरियोग्राफर होने के बाद जब डायरेक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत की, तो वो इसमें भी कामयाब रहीं. उनकी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की. फराह अपनी पहली फिल्म लाने से पहले ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के लिए कोरियोग्राफी कर रही थीं. वो फिल्म में डांस डायरेक्टर थीं. वो ऋतिक के डांस को देखकर उसी समय समझ गई थीं कि वो आगे चलकर एक बड़े स्टार बनेंगे. वो अपनी पहली फिल्म में ऋतिक को लेना चाहती थीं.

फराह की पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ में लीड रोल में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, अमृता राव के अलावा जायद खान नजर आए थे. फराह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि ऋतिक भी उनकी फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे. पहले जायद के रोल के लिए फराह ने ऋतिक को ही सिलेक्ट किया था. दरअसल जब ‘मैं हूं ना’ की बात चल रही थी. तब ऋतिक भी ‘कहो ना प्यार है’ की शूटिंग कर रहे थे.

फराह खान ने क्या बताया?

फराह ने फिल्म के लकी यानी जायद के रोल के लिए कहा, “शुरुआत में ऋतिक को ये रोल करना था क्योंकि मैं ‘कहो ना प्यार है’ की शूटिंग कर रही थी और मैंने उन्हें पहला शॉट देते हुए देखा और मुझे पता था कि वो एक स्टार बनने जा रहे हैं. मैं राकेश रोशन के पास गई और उन्हें बताया. आप उन्हें देखकर तुरंत समझ सकते हैं.” इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने ऋतिक से भी कहा, “मैंने एक स्क्रिप्ट लिखी है और वो एक यंग लड़के पर है”

ऋतिक ‘वॉर 2’ में दिखेंगे

फराह की स्क्रिप्ट वाली बात सुनकर ऋतिक भी एक्साइटेड हो गए. उन्होंने फराह से पूछा कि क्या शाहरुख खान उनके साथ काम करने के लिए राजी होंगे? फराह ने उन्हें बेशक में जवाब दिया. फराह ने आगे कहा,”फिर तो सब जाहिर है ही ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई. इसके बाद ऋतिक एक बड़े स्टार बन गए, और बाकी एक हिस्ट्री है” रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय अफवाह थी कि शाहरुख और ऋतिक के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे. अब ऋतिक ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.