Breaking News in Hindi

युवक ने शादीशुदा महिला को उतार दिया मौत के घाट, कार में छुपाई लाश ,जानिए क्या है पूरा मामला…

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आपको बता दें की घटना शुक्रवार की है, यह घटना घुनघुटी चौकी क्षेत्र की है। हत्या करने के बाद युवक लाश को ठिकाने लगाने के लिए कार से घूम रहा था। लेकिन इस दौरान उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया। जब लोग मदद करने के लिए पहुंचे तो महिला को देखकर संदेह हुआ, तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को देखकर युवक ने कार में रखा एसिड पी लिया, इसके बाद पुलिस ने युवक को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई थी 

 फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घुनघुटी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार बेकाबू हुई और पेड़ से टकरा गई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग मदद करने के लिए पहुंचे तो उनको कार की सीट पर एक महिला अचेत अवस्था में दिखी तुरंत ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस को देखकर युवक ने पी लिया एसिड 

पुलिस को देखते ही युवक ने कार में रखा एसिड पी लिया। महिला अनूपपुर जिले की रहने वाली है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक सूरज और ममता के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। लेकिन ममता की शादी 20 अप्रैल को हो गई थी और दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था इसके बाद युवक ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला की हत्या के हथियार को भी कार से बरामद कर लिया है और आरोपी युवक का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...