Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रतलाम में वोट देकर घर लौटे युवक की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

रतलाम। जैसे-जैसे धूप तेज होती जा रही है, वैसे-वैसे मतदान बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी मऔर तेज धूप के बावजूद मतदाता मतदान करने में उत्साह दिखा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक जहां रतलाम जिले में ओसत 16. 73 प्रतिशत मतदान हुआ है। वही सुबह 11 बजे तक मतदान बढ़कर 35.85 प्रतिशत पर पहुंच गया। दिव्यांग, नेत्रहीन और बुजुर्ग मतदाता भी मतदान केदो पर मतदान करने पहुंच रहे हैं। वहीं बजाना रोड पर स्मृति बाल मंदिर स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद घर पहुंचे 36 वर्षीय प्रकाश की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उनकी मौत का कारण तो पता नहीं चल पाया लेकिन बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक होने से उनकी मौत हुई है।

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में बनाये गए 1297 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है। सुबह 11 बजे तक रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में 31% , सैलाना में 40.13% , रतलाम ग्रामीण सीट पर 39% । आलोट विधानसभा सीट व जावरा विधानसभा सीट पर 34 प्रतिशत मतदान हो चुका था। अस्वस्थ्य होने के बाद भी प्रसिद्ध साहित्यकार व लेखक 75 वर्षीय प्रो. अजहर हाशमी ने जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी पर बने मतदान केंद्र 11 पर मतदान किया। इस दौरान सेक्टर अधिकारी विवेक नागर व बीएलओ अर्चना राठौर ने उनका स्वागत किया। वही मतदान केंद्र 19 पर 36 वर्षीय दिव्यांग वीरेंद्र सिंह राठौर निवासी सी जवाहर नगर ने काका मनोहर सिंह के साथ पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने बताया कि वे दोनों पैरों से चल नही पाते है तथा उन्हें दिखाई भी नही देता है। मतदान करने था इसलिए मतदान करने आये है।

प्रकाश की आंखे दान

सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच दिव्यांग प्रकाश पुत्र मांगीलाल सतोगिया निवासी टाटानगर मतदान करने के बाद घर पहुंचे। भाजपा नेता निलेश भावना ने बताया कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद प्रकाश की अचानक तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। प्रकाश इलेक्ट्रिक उपकरणों की रिपेयरिंग का काम करते थे अचानक हुई मौत से घर पर मातम छा गया । उनके साजन द्वारा प्रकाश की आंखें दान की जा रही है ताकि दूसरों को रोशनी मिल सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.