Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने रद्द की ईओ-आरओ परीक्षा, नकल के कारण कैंसिल हुआ एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्व अधिकारी और अधिशासी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 को रद्द कर दिया है. परीक्षा में नकल होने कारण जांच के बाद एग्जाम को कैंसिल किया गया है. अब इस भर्ती परीक्षा का आयोजन नए सिरे से दोबारा से किया जाएगा. कुल 118 पदों पर भर्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन 14 मई 2024 को किया गया था. एग्जाम में शामिल होने के लिए कुल करीब 196483 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था.

आरपीएससी ने नोटिस जारी कर कहा कि परीक्षा में नकल होने को लेकर 4 मई 2023 को बीकानेर में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें जांच के बाद पाया गया कि एग्जाम में नकल हुआ है. इस कारण भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. नकल मामले की जांच एटीएस और एसओजी कर रही थी.

RPSC EO RO Result: कब जारी हुआ था रिजल्ट?

आरओ और ईओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 14 नवंबर 2023 को घोषित किया गया था. एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. इस दौरान डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में शामिल संदिग्धों की पहचान करने के लिए 2 से 8 अगस्त तक सभी कैंडिडेट्स के डाक्यूमेंट्स की जांच की गई. जिसकी रिपोर्ट एसओजी और एसटीए को भेजी गई थी. जांच के दौरान एसओजी ने पाया कि एग्जाम के दिन इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जरिए परीक्षा में नकल की गई थी.

RPSC EO RO Recruitment Exam Cancelled: दो पालियों में हुई थी परीक्षा

आरपीएससी राजस्व अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 14 मई को दो पालियों में किया गया था. पहली शिफ्ट में एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा हुई थी.

कुल 118 पजों में 41 रिक्तियां सहायक अभियंता-सिविल के पद के लिए, 14 राजस्व अधिकारी ग्रेड- II पदों के लिए और 63 कार्यकारी अधिकारी ग्रेड IV पदों के लिए थी. अब परीक्षा का आयोजन नए सिरे से दोराबा किया जाएगा. आयोग जल्द ही परीक्षा की नई तारीख जारी कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.