Breaking News in Hindi

राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी

मध्य प्रदेश में आज राजा महाराजा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जी हां गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से दिग्विजय सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वे शिवपुरी कलेक्ट्रेट में पर्चा भरेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा,  पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नामांकन के समय सिंधिया के साथ मौजूद रहेंगे। नामांकन दाखिल कराने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पोलो ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 अप्रैल को गुना में प्रातः 9.30 बजे हनुमान टेकरी मंदिर में दर्शन कर के पश्चात् प्रातः 1.45 बजे शिवपुरी पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे एवं दोपहर 2.30 बजे पोलो ग्राउन्ड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं दूसरी ओर राजगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ में नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने भी पर्चा भरने से पहले मंदिर में दर्शन किए। दिग्विजय साधारण तरीके से कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। पहले जालपा मंदिर में करेंगे दर्शन इसके बाद नामांकन भरने पहुंचेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...