Breaking News in Hindi

राजीव गांधी चौराहे पर अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन, छत्रीबाग में होगी रामकथा

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 18 दिसंबर को होंगे। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले नवनिर्मित तीन मंजिला डा. हेगड़ेवार स्मारक समिति का नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ अग्रवाल समाज के परिचय में देश-दुनिया के युवा जीवन साथी की तलाश करेंगे।। साथ ही नौ दिनी रामकथा और मल्हारी मार्तंड की कथा भी आयोजित की जाएगी।

– अग्रसेन सोशल के दो दिवसीय अखिल भारतीय अग्रवाल युवा परिचय सम्मेलन द मीरा गार्डन राजीव गांधी चौराहे पर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें 10 राज्यों के साथ विदेशों के 1400 से अधिक युवा जीवन साथी की तलाश करेंगे। प्राप्त प्रविष्टियों में एक हजार उच्च शिक्षित प्रत्याशियों की है। इसमें डाक्टर, इंजीनियर, सीए, सीएस प्रत्याशी होंगे।

– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सुबह 11.30 बजे पंतवैध कालोनी स्थित नवनिर्मित तीन मंजिला डा. हेगड़ेवार स्मारक समिति के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। भवन 18 हजार वर्गफीट में बनाया गया है। इसमें 150 एकल और सामूहिक कक्ष बनाए गए हैं। साथ ही पार्किंग के लिए पर्याप्त सुविधा भी है।

– नौ दिनी रामकथा रामद्वारा छत्रीबाग में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगी। प्रतिदिन संत हरिराम शास्त्री भगवान राम के विभिन्न प्रसंगों पर संबोधित करेंगे। इस दौरान राम जन्म सहित विभिन्न उत्सव भी हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

– सर्व मराठी भाषी सेवा संघ द्वारा सात दिनी शिव मल्हारी मार्तंड जन्मोत्सव मल्हारी मार्तंड मंदिर स्कीम नंबर 78 में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा वाचक पं. पवन तिवारी के मुखारविंद से शिव मल्हारी मार्तंड पुराण कथा होगी। समापन पर 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा। शाम 4 बजे पालकी यात्रा निकाली जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?