Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘राम आएंगे’ तो MP में भी बंद रहेंगे मयखाने.. CM डॉ मोहन ने 22 को किया ड्राई डे का ऐलान

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होने के लिए तैयार हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी परंपराओं के संतों को भी निमंत्रण दिया गया है।मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, यह समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर सात दिनों की अवधि में आयोजित किया जाएगा। 22 जनवरी को राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसमें गणमान्य व्यक्ति और सभी क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे।

वही इस पूरे समारोह के मद्देनजर राज्यों में मुख्यमंत्रियों के निर्देश पर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही हैं। अलग अलग राज्यों में 22 जनवरी को ड्राई डे यानी शुष्क दिवस रखे जानें पर निर्णय लिया गया हैं। पहले छग के सीएम विष्णुदेव साय ने 22 जनवरी को प्रदेश भर के शराब दुकानों को बंद रखें का आदेश जारी किया था तो वही अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी शुष्क दिवस का ऐलान कर दिया हैं। सीएम के निर्देश पर वाणिज्यकर विभाग द्वारा विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.