Breaking News in Hindi

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के व्यापार में 30 गुना की बढ़ोतरी, जगदंबा राज राजेश्वरी मंदिर की स्थापना पर बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को श्री श्री जगदंबा राज राजेश्वरी मंदिर की स्थापना- प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का उद्घाटन किया. सीएम ने कहा कि देश, समाज व लोक की व्यवस्था को लोक कल्याण के पथ पर अग्रसर करने के लिए जिस देवी का अनुष्ठान करते हैं, वह जगदंबा राजराजेश्वरी है. जो सबको नियंत्रित कर सही मार्ग पर ले चलने की प्रेरणा देती हैं। नैमिष तीर्थ के महात्म्य को ध्यान में रखकर सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं. इसे तीर्थ के रूप में विकसित करने का काम भी चल रहा है.

सीएम ने कहा कि नैमिषारण्य पुरातन वैभव को प्राप्त हो. इसका स्वरूप उसी रूप में फिर से प्राप्त हो सके, वह धर्म के साथ अर्थ के हित में भी है. यहां का पुरातन वैभव पुर्नस्थापित हो जाता है तो स्थानीय हजारों नौजवानों को रोजगार की सुविधाएं प्राप्त होंगी. अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहले सप्ताह में दो-तीन बार गया तो मैंने व्यापारियों से पूछा कि कुछ लाभ भी हो रहा है या सिर्फ भीड़ ही आ रही है तो उन्होंने बताया कि हमारा व्यापार एक सप्ताह में तीस गुना बढ़ गया है. अच्छे कार्य से समाज का हर तबका लाभान्वित होता है.

सीएम योगी ने कहा कि धार्मिक आयोजन सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा प्रदान करते हैं. शास्त्र कहता है कि धर्म से हीन व्यक्ति व पशु में अंतर नहीं है. धर्म केवल उपासना विधि नहीं है. धर्म अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. धर्म शाश्वत व्यवस्था है, जिसके माध्यम से हम लोग अनुशासन, कर्तव्य व सदाचार का पाठ पढ़ते हैं. इनसे जुड़े नैतिक मूल्य का समन्वय ही वास्तव में धर्म है. पंथ-संप्रदाय, उपासना विधियां आएंगी-जाएंगी, लेकिन धर्म हमेशा शाश्वत रहता है. सनातन धर्म इस सृष्टि व मानवता का धर्म है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास