Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

रिटायर्ड IPS अफसर निकले नकलची, LLB एग्‍जाम में कर रहे थे चीटिंग, ऐसे खुली पोल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कानून की परीक्षा के दौरान एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी नकल करते पाए गए। नकल करते पकड़े जाने के बाद उनकी परीक्षा कॉपी को सील कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम एक्जाम हॉल में औचक निरीक्षण पर थी, तभी रिटायर्ड IPS अधिकारी पर टीम को शक हुआ। जांच करने पर उनको चिट के साथ पकड़ा गया।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी का नाम राजेश कुमार है। वह केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में LLB फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़े गए। उनके पास से नकल सामग्री बरामद हुई है। नकल में पकड़े गए परीक्षार्थी का मामला नियमानुसार यूएफएम कमेटी के पास भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान फ्लाइंग स्कॉट ने परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में राजेश कुमार नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वो भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर्ड हैं। जांच के बाद उनकी कॉपी को सील कर दिया गया और उन्हें दूसरी कॉपी दी गई।

इस पूरे मामले में केएमसी भाषा विश्वविद्यालय की एग्जाम कंट्रोलर भावना मिश्रा ने बताया, “राजेश कुमार को एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक टुकड़े पर लिखे पूर्व लिखित नोट्स से नकल करते हुए पाया गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने उनको रंगे हाथ पकड़ा. उनकी परीक्षा कॉपी और पूर्वलिखित नोट्स जब्त कर लिए गए हैं. इसके बाद उन्हें उन्हें दूसरी कॉपी दी गई।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.