Breaking News in Hindi

रेस्टोरेंट के पास दो नाबालिग किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपित गिरफ्तार, दो फरार

दतिया। शहर के एक रेस्टोरेंट में नाबालिग दो किशोरियों के साथ गैंगरेप की घटना का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरियों ने इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपित राज परमार निवासी धीरपुरा को गांव से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपित विक्की गुर्जर, अमित वंशकार निवासी धीरपुरा की तलाश पुलिस कर रही है। इस मामले में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।

कोतवाली टीआई विजय सिंह तोमर ने बताया कि स्थानीय सायनी मोहल्ला निवासी दो नाबालिग किशोरियों ने उनके साथ गैंगरेप किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िताओं के मुताबिक राजगढ़ चौराहा स्थित राधिक रेस्टोरेंट के पास आरोपितों ने उन्हें पकड़ लिया और डरा धमकाकर रेस्टोरेंट के अंदर ले गए, जहां उनके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपितों ने हथियार दिखाकर उन्हें धमकी भी दी।

रेस्टोरेंट से लौटने के बाद किशोरियों ने सारा मामला अपने स्वजन को बताया। उसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना एक सितंबर दोपहर की बताई जाती है। मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित राज परमार को गांव से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दोनों आरोपित विक्की और अमित वंशकार अभी फरार है, जिनके जल्दी पकड़े जाने की बात पुलिस ने की है।

रेस्टोरेंटों में बढ़ रही आपत्तिजनक घटनाएं

शहर में बने रेस्टोरेंट और होटलों में इस तरह की आपत्तिजनक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिस राधिक रेस्टोरेंट में यह घटना घटित हुई, वहां बकायदा पर्दे लगे केबिन बने हुए हैं। जहां आने वाले लोगों को पूरा एकांत दिया जाता है, जिससे इस तरह की घटना वहां घटित हुई। इससे पहले सिविल लाइन स्थित होटल में भी दुष्कर्म की घटना हो चुकी है। इन सब घटनाओं को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी कड़ी निगरानी और निरीक्षण की कार्रवाई होना चाहिए, जिससे रेस्टोरेंट आदि स्थल घटनाओं का कारण न बनें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...