Breaking News in Hindi

रेस्टोरेंट के बाथरूम में खुफिया दरवाजा, 1000 रुपये प्रति घंटा चार्ज…होता था ये गंदा काम

बिहार के भागलपुर में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में छापा मारा. यहां तीन प्रेमी जोड़ों को फिर हिरासत में लिया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस रेस्टोरेंट में गंदा काम होता है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां छापा मारा. पुलिस जब रेस्टोरेंट के बाथरूम में चेकिंग के लिए पहुंची तो उन्हें वहां एक खुफिया दरवाजा दिखा. जिसके बाद जैसे ही पुलिस ने उस दरवाजे में एंट्री मारी तो उन्हें वहां अंदर एक कमरा दिखा.

उस कमरे में अलग-अलग केबिन बने थे. इन केबिन के अंदर तीन प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में थे. पुलिस को देखते ही प्रेमी जोड़े घबरा गए. फिर तीनों प्रेमी जोड़ों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई. वहां उनसे पूछताछ की गई. लड़कियों से पूछताछ करके उन्हें तो पुलिस ने जाने दिया. लेकिन लड़कों के परिजनों को बुलाकर उनसे एक बॉन्ड भरवाया गया. फिर उन्हें आगे से ऐसी हरकत न करने की सलाह देते हुए छोड़ दिया.

500 से 1000 रुपये प्रति घंटा

भागलपुर के एसपी ने बताया कि सभी केबिन में बिस्तर भी लगे हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने हर एक जगह की तलाशी ली. इस दौरान किचन और बाथरूम की भी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान पाया गया कि बाथरूम में एक एक सीक्रेट दरवाजा है, जो रेस्टोरेंट के बाहर जाता है. वहीं, स्थनीय लोगों में चर्चा थी कि रेस्टोरेंट संचालक की ओर से प्रेमी जोड़ों को 500 से 1000 रुपये प्रति घंटा के दर से केबिन उपलब्ध कराये जाते थे.

रेस्टोरेंट मालिक से पूछताछ

पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से इस रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की. इस दौरान तीन प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. उन सभी को समझा कर आगे से ऐसा न करने की सलाह दी गई है. फिलहाल, मामले में आगामी जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन