Breaking News in Hindi

रोहित शर्मा हुए आउट तो झगड़ पड़े क्रिकेट प्रेमी, धोनी के फैन की कर दी हत्या

आईपीएल का क्रेज जितना भारत में है, उतना ही विदेशों में भी ही है. मैच से ज्यादा क्रेज लोगों को अपने चहेते क्रिकेटर्स को लेकर होता है. लेकिन क्या हो जब यही क्रेज किसी की जान ले ले. जी हां, ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर से सामने आया है. यहां मुंबई में खेले जा रहे आईपीएल मैच को देखने के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मुंबई बनाम हैदराबाद मैच में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद फैन्स के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि मैच के दौरान ही एक क्रिकेट प्रेमी को मार डाला गया.

जानकारी के मुताबिक, रोहित शर्मा के आउट होने पर गुस्से में आकर दो लोगों ने क्रिकेट प्रेमी बंडोपंत बापूसो तिबिले का सिर फोड़ दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. इस मामले में करवीर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की मानें तो मैच के दौरान जब रोहित शर्मा आउट हो गए तो बलवंत महादेव झांजगे (उम्र 50) और सागर सदाशिव झांजगे (उम्र 35) ने खुशी मना रहे 63 वर्षीय बंडोपंत बापूसो तिबिले को बेरहमी से पीटा. जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पांच दिन पहले यानि 27 मार्च को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद धोनी की टीम यानि चेन्नई सुपरकिंग्स के फैन बंडोपंत तिबिले ने खुशी जताई. इससे बलवंत और सागर को गुस्सा आ गया. उन्होंने बंडोपंत पर जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में पीड़ित को सिर में गंभीर चोट लगी. जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

पुलिस भी इस घटना से हैरान

पुलिस के मुताबिक, बलवंत झांजगे और सागर झांजगे और बंडोपंत तिबिले अन्य लोगों के साथ बैठकर टीवी पर मैच देख रहे थे. बलवंत झांजगे और सागर झांजगे मुंबई इंडियन्स को सपोर्ट कर रहे थे. जबकि, बंडोपंत तिबिले वहां बैठकर बस मैच देख रहे थे. जैसे ही मुंबई इंडियन्स के रोहित शर्मा आउट हुए तो बंडोपंत तिबिले ने बलवंत झांजगे और सागर झांजगे से हंसते हुए पूछा कि अब मुंबई इंडियन्स कैसे जीतेगी? यह सुन बलवंत और सागर का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने बंडोपंत के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बेहद मामूली बात पर एक शख्स की हत्या होने से पुलिस भी हैरान है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप