Breaking News in Hindi

लाउडस्पीकर विवाद में IAS शैलबाला मार्टिन बोलीं- ‘आप मुझे देश निकाला नहीं दे सकते महामंडलेश्वर जी’

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन द्वारा मंदिरों में लाउडस्पीकर पर सवाल उठाने संबंधी बयान से उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मार्टिंन द्वारा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट एक बयान की प्रतिक्रिया में शुक्रवार को महामंडलेश्वर अनिलानंद ने कहा था कि शैलबाला मार्टिन को लाउडस्पीकर से दिक्कत है तो उन्हें देश छोड़कर चले जाना चाहिए।

उनकी यह प्रतिक्रिया शैलबाला को रास नहीं आई और उन्होंने इस पर पलटवार कर कहा है- ‘आप मुझे देश निकाला नहीं दे सकते महामंडलेश्वर जी।’ मप्र सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव शैलबाला ने यह पलटवार शनिवार को एक्स हैंडल पर पोस्ट करके किया।

यह कहा था महामंडलेश्वर ने

बता दें कि महामंडलेश्वर अनिलानंद ने शुक्रवार को गुना में मीडिया से बातचीत में कहा था- ‘झांकियों की बात छोड़ दें तो मंदिर-मस्जिद में सीमित समय के लिए लाउडस्पीकर बजते हैं। शैलबाला मार्टिन को इससे भी दिक्कत है तो उन्हें देश छोड़कर चले जाना चाहिए।’

इसके विरोध में शैलबाला ने यह भी लिखा है- ‘हमारे संविधान ने इस देश पर मुझे भी उतना ही अधिकार दिया है, जितना अन्य नागरिक को। किसी के कहने या धमकाने से हमारे अधिकार कम नहीं हो सकते। संविधान के रहते हुए यह देश किसी एक कौम का नहीं है। यह हम सबका है। इस देश को बनाने में मेरे पुरखों का खून पसीना मिला है, मेरे पुरखे भारतीय सेना की वर्दी पहनकर इस देश के लिए जंग भी लड़े हैं……मेरे पुरखे इस देश की मिट्टी में दफन हैं। इस देश की पवित्र माटी में दफन होने के लिए दो गज जमीन पर मेरा भी हक है। कोई माई का लाल ये हक मुझसे छीन नहीं सकता।’

इसलिए उठा विवाद

बता दें कि कुछ दिन पहले एक्स पर किसी ने पोस्ट किया था- ” तर्क ये दिया जा रहा है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर से अज़ान की आवाज़ें जब लोगों को डिस्टर्ब करती हैं तो मस्जिदों के सामने डीजे बजाने से परेशानी क्यों होना चाहिए?” इस पर मार्टिन ने लिखा था- “और मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर, जो कई कई गलियों में दूर तक स्पीकर्स के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, जो आधी-आधी रात तक बजते हैं उनसे किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता.?” मार्टिन का यह बयान विवाद का विषय बना हुआ है। कांग्रेस ने उनके इस बयान का समर्थन किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....