Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की रिपोर्ट तैयार, इस दिन होने जा रही बड़ी बैठक

भोपाल। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रभारियों की रिपोर्ट तैयार कर ली है। ये रिपोर्ट जल्द ही लोकसभा प्रभारी PCC को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी तक प्रभारियों को अपनी रिपोर्ट देनी है। चुनाव को लेकर कांग्रेस के द्वारा 29 लोकसभा प्रभारी बनाए गए थे।

बता दें कि सभी ने प्रभार वाले इलाकों का दौरा और बैठक कर रिपोर्ट तैयार की है। 3 फरवरी को स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भोपाल आएंगे। जहां मप्र कांग्रेस चुनाव समिति और लोकसभा प्रभारियों की बैठक होगी। यह बैठकें उज्जैन, ग्वालियर और भोपाल में होंगी। लोकसभा चुनाव समन्वय समिति, प्रदेश प्रभारी, लोकसभा प्रभारी बैठकों में शामिल होंगे। इसी दौरान बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने पर भी निर्णय होगा। वहीं बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर फॉर्मूला तय होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.