Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, बताई क्या है वजह

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई हैं। वहीं, अभी लोकसभा चुनाव में चेहरों को लेकर कई तरह के बयान सामने आ रहे है। कहा जा रहा है, कि इस बार नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है। इसी बीच लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, कि मैं लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा। मेरा राज्यसभा का ढ़ाई साल का कार्यकाल बचा हुआ है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समाने खड़े होने के लिए कांग्रेस के पास कई उम्मीदवार है। हर बार की तरह इस बार भी युवाओं को टिकट दिया जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा, कि भाजपा का शासन ईवीएम के मामले में डरा हुआ है। इसलिए हमें जनता के बीच से जाने से रोका जा सकता है। वहीं, न्याय यात्रा में वरुण गांधी के शामिल होने पर कहा, कि वरुण गांधी और राहुल गांधी चचेरे भाई हैं, इसलिए एक साथ हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.