Breaking News in Hindi

लोहड़ी पर्व क्यों मनाते हैं, किन चीजों का रखें ध्यान, जानें दिलचस्प बातें

नई दिल्ली। लोहड़ी का पर्व देश के मुख्य पर्वों में से एक है। यह आमतौर पर सिख समुदाय का एक विशेष त्योहार है, लेकिन अब देश के बाकी हिस्सों में भी इसको धूमधाम से मनाया जाने लगा है। यह मकर संक्रांति से पहले मनाई जाती है। 13 जनवरी को आग के चारों ओर परिक्रमा कर लोहड़ी मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से लोहड़ी के बारे में जानकारी दी है।

भारत में लोहड़ी मनाने का कारण

लोहड़ी का त्योहार नई फसल के कटाई के दौरान बड़ी ही खुशियों से मनाया जाता है। पंजाब खेती प्रधान राज्य है। यहां के लोगों की बड़ी तादाद में खेती से ही जीविका चलती है। ऐसे में जब फसल कटने का समय आता है, तब उनके घर में खुशियां आती हैं। ऐसे में वह लोहड़ी बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं।

लोहड़ी पर इनकी करें पूजा

लोहड़ी के पर्व पर अग्नि देव की पूजा की जाती है। घर के बाहर आग जलाकर उसकी परिक्रमा की जाती है। घर और आस-पड़ोस के सभी लोग इकट्ठा होकर उनकी पूजा करते हैं। ऐसा उनका मानना है कि उनकी पूजा कर घर में खुशियां आती हैं।

लोहड़ी पर इन चीजों को करें दान

लोहड़ी के पर्व पर रेवड़ी, मक्का के फूले, मेवे, गजक, मूंगफली, नारियल, गन्ना आदि चीजों का दान करना चाहिए। इनके दान करने से घर में सुख-संपन्नता आएगी। आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी।

लोहड़ी पर इन चीजों को चढ़ाएं

लोहड़ी की पूजा करने से पहले आग जलाई जाती है। उसके बाद सभी लोग चारों तरफ उसकी परिक्रमा करते हैं। इस दौरान अग्नि देव को तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, गजक आदि चीजें अर्पित की जाती हैं।

लोहड़ी के दिन इन चीजों को खाएं

लोहड़ी के दिन तिल गजक, गुड़-मूंगफली की पट्टी खाना शुभ माना जाता है। तिल-गुड़ के लड्डू भी परिवार व दोस्तों के साथ खा सकते हैं। गुड़ से बनी चीजें इस दिन खाना बहुत ही शुभ होता है।

लोहड़ी की ऐसे करें पूजा

लोहड़ी के दिन अग्नि जलते समय दिशा का बहुत ही खास ध्यान रखें। पश्चिम दिशा में आग का जलाना शुभ होता है। उसके बाद सरसों के तेल का दीपक जलाकर लोहड़ी की आग के पास रख दें। अग्नि की 11 बार परिक्रमा लगाकर उसमें तिल अर्पित करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...