Breaking News in Hindi

वाट्सएप पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक फरार

सिवनी। आदिवासी बाहुल्य घंसौर के किंदरई थाना अंतर्गत 10वीं की छात्रा वाट्सएप में अश्लील मैसेज भेजने वाला शिक्षक फरार है। शिक्षक पर वाट्सएप मैसेज में अश्लील बाते करने का आरोप है। आरोपित शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर धनवाही गांव निवासी आरोपित शिक्षक शिवकुमार पटेल के खिलाफ शुक्रवार को प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

र बार मैसेज भेजकर करीब एक माह से परेशान किया जा रहा था

 

शिकायत में छात्रा ने कहा कि ब्यौहारी स्कूल में गणित विषय के शिक्षक शिवकुमार पटेल आपत्ति के बाद भी वाट्सएप में बार बार मैसेज भेजकर करीब एक माह से परेशान कर रहा था। पुलिस ने शिक्षक शिवकुमार पटेल पर एसएटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। एफआइआर दर्ज होने के बाद आरोपित शिक्षक फरार बताया जा रहा है।

 

मैसेज में हाय लिखकर भेजा और मिलने की बात कही

किंदरई थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि कक्षा 10वीं की छात्रा से परीक्षा के दौरान गणित के शिक्षक शिवकुमार पटेल ने नंबर मांगा था, जिस पर छात्रा ने अपने मामा का नंबर दे दिया था। 3 अप्रैल को शिक्षक ने वाट्सएप मैसेज में हाय लिखकर भेजा और मिलने की बात कही।

 

शिक्षक लगातार वाट्सएप पर मैसेज भेजता रहा

 

मना करने के बाद भी शिक्षक लगातार वाट्सएप पर मैसेज भेजता रहा। इतना ही वाट्सएप मैसेज का जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने फोन लगाकर छात्रा से कहा कि बात क्यों नहीं करती, मैं तुम्हे पसंद करता हूं और अश्लील बातें शुरू कर दी। इसकी जानकारी छात्रा ने अपने मामा और मां को दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...