Breaking News in Hindi

विदिशा में वन विभाग ने जड़ी बूटी की दुकान में की छापामार कार्रवाई, मिले कई वन्य जीवों के अंग व नाखून…

विदिशा। मध्य प्रदेश में वन विभाग जानवरों की खाल बेचने वालों पर और उनके अंगों की तस्करी करने वालों पर नजर रख रहा है। वन विभाग की टीम ने विदिशा की कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर विदिशा बाजार स्थित जड़ी बूटी की दुकान सुंदरलाल वैध की दुकान पर छापा मारा। टीम ने , हिरण, चीतल के सिंग खरगोश के बाल सहित कई जीवों की हड्डियां अन्य वन्य जीवों के संदिग्ध अवशेष बरामद किए हैं, आशंका है कि यह प्रतिबंधित वन्य जीवों के अवशेष हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम को शिकायत मिली थी कि यहां दुकान पर वन्य जीव के अंग व उनका इस्तेमाल कर बनाई गई देशी जड़ी बूटी बेची जा रही है, विभाग एसडीओ विजय मौर्य के नेतृत्व में वन विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस बाजार में पहुंची, यहां टीम ने बाजार में स्थित  देशी जड़ी बूटी की दुकान से कई प्रकार के अवशेष बरामद किए, इनमें शेह के सींग, कई जीवों की हड्डियां, समुंदर के पानी में पाए जाने वाले कई जीवों के अंग, बाहर से लाई जाने वाली  प्रजाति कई अन्य जानवरों के अवशेष, समुंद्री जीव के अंग मिले, एसडीओ विजय मौर्य ने बताया कि  जो सामान टीम ने यहां से लिया है वह खुलेआम बेचा जा रहा है, यह गैरकानूनी है,

फिलहाल टीम जांच में जुटी है, कुछ अवशेषों को बाहर जांच के लिए भी भेजा जाएगा। विदिशा के बड़ा बाजार इलाके में सुंदरलाल वैध के नाम से यह आयुर्वेदिक औषधि की दुकान पर छापामार कार्यवाही की गई है। टीम ने आरोपी आशीष जैन को पकड़कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन